सिद्धार्थ, नवम्बर 7 -- Siddhart Nagar News: बांसी। दीपावली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। शुक्रवार को बांसी के माघ मेला मैदान परिसर में दीपावली के अवसर पर लगाई गई अस्थायी पटाखा दुकानों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। एसडीएम विश्वमित्र सिंह, अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश सिंह यादव व चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीश पटवारी के साथ दुकानों पर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान दुकानों के बीच निर्धारित सुरक्षित दूरी, अग्निशमन के इंतजाम, विद्युत सुरक्षा, लाइसेंस एवं अन्य जरूरी मानकों की जांच की गई...