सिद्धार्थ, सितम्बर 5 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर), हिन्दुस्तान संवाद। सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र की एक महिला के साथ थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा एक मामले को लेकर थाना में कथित मारपीट व अभद्र व्यवहार करने और बीस हजार रुपये मांगे जाने के आरोप से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, सीओ ने आरोपों के पुष्टिकारक सबूत न होने की बात कही है। हिन्दुस्तान समाचार पत्र वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। कस्बा शोहरतगढ़ के कल्लू उर्फ अजय मद्धेशिया की शिकायत के आधार पर अरमान जावेद पुत्र इजहार हुसैन निवासी नगर पंचायत शोहरतगढ़ थाना शोहरतगढ़ के विरुद्ध थाना शोहरतगढ़ पर धारा 75 (1), 79, 351(2) बीएनएस एवं धारा 7/8 पॉक्सो अधिनियम पंजीकृत है। प्रकरण में आरोपी अरमान जावेद को 26 अगस्त को गिरफ्तार किया जा चुक...