सिद्धार्थ, अगस्त 5 -- Siddhart Nagar News: सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। भनवापुर क्षेत्र में बलुआ से डोकम अमया गांव को जोड़ने वाली नहर पटरी की पक्की सड़क खुखुड़ी से डोकम तक करीब डेढ़ किमी लंबाई में पूरी तरह जर्जर हो गई है। सड़क की परत कई स्थानों पर उखड़ चुकी है और गिट्टियां बिखर जाने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।मोहम्मद गुलाम, एजहाद रजा, रामपाल मिश्र ने बताया कि इस सड़क का निर्माण करीब तीन वर्ष पहले ही कराया गया था, लेकिन समय से पहले ही इसकी स्थिति बदहाल हो गई है। सड़क जगह-जगह टूट चुकी है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: परसाटोला, पोखरा, चैनपुर मार्ग गढ्ढों में तब्दील इससे दोपहिया वाहनों का संचालन मुश्किल हो गया है। नहर पटरी पर बिखरी गिट्टियों के कारण वाहन अक्सर फिसल जाते हैं और राहग...