सिद्धार्थ, अगस्त 15 -- Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तिरंगा यात्रा में शामिल होने पर शिक्षामित्र को अनुपस्थित दर्ज कर एक दिन का वेतन काटने का मामला गुरूवार को तूल पकड़ गया। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी के हस्तक्षेप के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने भनवापुर के बीईओ महेंद्र प्रसाद की तैनाती व्यवस्था में बदलाव करते हुए उन्हें बीएसए कार्यालय से संबद्ध कर दिया। उनके स्थान पर डुमरियागंज के बीईओ संतोष कुमार शुक्ला को भनवापुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मामला भनवापुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय वैनिया खास में तैनात शिक्षामित्र राजेन्द्र प्रसाद उर्फ केशव सोनी से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि वह गुरुवार को बिस्कोहर में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए थे। इसी दौरान उनकी उपस्थिति को लेकर कार्रवाई करते हुए उन्हें अनुपस्थित दर्ज किया ग...