Siddhart Nagar News: तराई में 31 डिग्री पर तापमान, दिनभर खिली धूप
सिद्धार्थ, अक्टूबर 1 -- Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में बुधवार को मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप खिली रही। दिन चढ़ने के साथ कुछ देर के लिए आसमान में बादल जरूर छाए, लेकिन जल्द ही छंट गए। इसके बाद तेज धूप ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी। दोपहर में धूप की तल्खी इतनी रही कि बाजार और सड़कों पर निकले लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह मौसम सामान्य रहने के बाद दोपहर में गर्मी का असर बढ़ गया। धूप तेज होने से लोगों को राहत के लिए छांव का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल तराई में बारिश की उम्मीद नहीं है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस सप्ताह तराई में बारिश के कोई आसार नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.