सिद्धार्थ, जुलाई 3 -- Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में मौसम इन दिनों आंख-मिचौली खेल रहा है। कहीं हल्की बारिश हो रही है तो कहीं दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही बनी हुई है। मौसम के इस निराली चाल से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार को भी सुबह से आसमान में धूप-छांव का सिलसिला जारी रहा। जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई जबकि कई क्षेत्रों में पूरा दिन बिना बारिश के ही बीत गया। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के बावजूद हवा में नमी अधिक रहने से उमस का असर बना रहा। दिनभर लोग पसीने और चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में अगले सप्ताह तक बारिश की बनी है स्थितिबारिश...