सिद्धार्थ, अक्टूबर 18 -- Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास होने लगा है, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम गर्म बना हुआ है। शनिवार सुबह जिले में हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट गया और आसमान साफ होने पर धूप खिल उठी। इसका असर देर शाम तक बना रहा। मौसम में आए इस बदलाव के बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया।शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह नमी और कोहरे के कारण वातावरण में हल्की ठंड रही, जबकि दिन में धूप निकलने से गर्मी का अहसास हुआ। यह भी पढ़ें- Khagaria News: मौसम: जिले में आज व कल हल्की बारिश की है संभावना शाम ढलने के साथ फिर मौसम में बदलाव महसूस किया गय...