सिद्धार्थ, जुलाई 7 -- Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में मानसून की सुस्त चाल लोगों और किसानों दोनों की चिंता बढ़ा रही है। आसमान में सुबह से शाम तक बादलों की आवाजाही हो रही है, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। सोमवार को भी दिनभर धूप और बादलों के बीच आंखमिचौली चलती रही, मगर राहत की एक बूंद भी नहीं गिरी। मौसम के इस बदले मिजाज का सबसे ज्यादा असर धान की खेती पर पड़ रहा है।धान की रोपाई का समय तेजी से निकलता जा रहा है, लेकिन खेतों में पर्याप्त पानी नहीं होने से रोपाई की रफ्तार धीमी पड़ गई है। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: जिले में मानसून की रफ्तार सुस्त, लोगों का हाल बेहाल जिन किसानों के पास सिंचाई की व्यवस्था है, वे पम्पसेट के सहारे खेतों में पानी भरकर किसी तरह रोपाई करा रहे हैं।...