Siddhart Nagar News: ड्यूटी करने जा रही आशा बहू के साथ छेड़खानी, केस दर्ज
सिद्धार्थ, जुलाई 20 -- Siddhart Nagar News: भवानीगंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली आशा बहू ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि वह शनिवार की सुबह 10 बजे आशा की ड्यूटी करने देईपार गांव जा रही थी। रास्ते में गरदहिया गांव के पास उसके गांव का विनोद पुत्र आनंदी ने उसका हाथ पकड़ कर अश्लीलता करने लगा। विरोध करने पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: किशोरी से छेड़छाड़ व मारपीट में दो युवकों पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.