सिद्धार्थ, अक्टूबर 14 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मल्हवार गांव निवासी एक युवक की प्रयागराज में छत से गिरकर मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक प्रयागराज में किराए पर कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार अयोध्या में किया गया। भारतभारी नगर पंचायत के मल्हवार निवासी हर्षित पांडेय (19) पुत्र प्रदीप पांडेय उर्फ पिंटू अपने बड़े भाई सत्यम पाण्डेय के साथ-साथ दो अन्य चचेरे भाइयों के साथ प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। वह हर मंगलवार को व्रत रहता था। इसी क्रम में मंगलवार सुबह स्नान के बाद छत पर कपड़ा फैलाने गया।बधीं रस्सी से टकराने के बाद वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। परिजनों के मुताबिक प्रयागराज में उसके साथ रह रहे भाइय...