Siddhart Nagar News: डिजिटल लाइब्रेरी का किया निरीक्षण, निर्देश
सिद्धार्थ, सितम्बर 8 -- Siddhart Nagar News: लोटन। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने सोमवार को विकास क्षेत्र लोटन के ग्राम पंचायत सिकरी बखरिया व पननी पंचायत भवन में बने डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। सिकरी पंचायत भवन में डिजिटल लाइब्रेरी निरीक्षण करते समय आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के जरूरी निर्देश दिया। पंचायत भवन पर कमरे में दरवाजा न लगे होने से सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। पननी पंचायत भवन पर बने डिजिटल लाइब्रेरी निरीक्षण करने के दौरान इंटरनेट कनेक्शन सहित जरूरी संसाधनों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। लोटन खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन समेत सहायक विकास अधिकारी सदानंद वर्मा, सचिव ईश्वर देव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.