सिद्धार्थ, अगस्त 27 -- Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा कस्बे में दुकान के सामने ठेला लगाने को लेकर मंगलवार शाम हुए विवाद के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर पांच नामजद और आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर पंचायत इटवा के हनुमान नगर वार्ड निवासी गोविन्द सोनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे चौराहे पर स्थित उनकी दुकान के सामने ठेला लगाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान इसरार, इमरान और रियाज के साथ आठ-दस अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।

विवाद के समय की स्थिति तहरीर के अनुसार आरोपितों के हाथों में लाठी-डंडे और ईंट आदि थे। गोविन्द का आरोप है कि सभी ने उनके और उनके पुत्र आकाश व अनुराग के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना में तीनों को...