Siddhart Nagar News: ट्रांसफार्मर खराब होने से 50 घरों की बिजली गुल
सिद्धार्थ, जुलाई 23 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के जखौली गांव में लगा 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर 24 घंटे से खराब होने से 50 घरों की बिजली गुल हो गई है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के समय रात को अंधेरा होने पर बिजली न होने से बाहर निकलने वाले लोगों में अनहोनी का दहशत लग रहा है।ग्रामीण अतुल श्रीवास्तव, काजी फैसल, सुमित श्रीवास्तव, अष्टभुजा श्रीवास्तव, क़ाज़ी मुख्तार, रमन श्रीवास्तव, अनमोल श्रीवास्तव ने बताया कि गांव के पश्चिम दिशा में स्थित तालाब के किनारे 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे लगभग 50 घरों को बिजली आपूर्ति दी जा रही है। जो सोमवार शाम को अचानक शार्ट सर्किट होकर बिजली आपूर्ति देना बंद कर दिया। इसकी जांच क्षेत्रीय लाइनमैन की ओर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.