सिद्धार्थ, अगस्त 21 -- Siddhart Nagar News: जोगिया, हिन्दुस्तान संवाद। जोगिया कोतवाली के सूपा-फजिहतवा के बीच पेट्रोलपंप के पास ट्रक व बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक सड़क पर पलट गया इससे रास्ता जाम हो गया। जेसीबी से हटाने के आंधा घंटा बाद बहाल हुआ। बोलेरों सवार दो लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में बांसी के 50 बेड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। ट्रक ड्राइवर फरार है। ट्रक के खलासी को मामूली चोटें आई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। सूपा-फजिहतवा के बीच पेट्रोलपंप के पास आलू लदा ट्रक सामने से आ रही बोलेरो से भिड़ गया। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखचे उड़ गए। ट्रक तिरछा हो कर सड़क पर पलट गया इससे रास्ता बंद हो गया। आधा घंटा बाद जेसीबी से ट्रक हटाने के बाद रास्ता बहाल हुआ। बोल...