सिद्धार्थ, अक्टूबर 27 -- Siddhart Nagar News: पचमोहनी, हिन्दुस्तान संवाद। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के इटवा-बांसी मार्ग पर बरगदवा के पास सोमवार को टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह बाइक से इटवा की तरफ कहीं जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे में शामिल टैंकर को भी कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव निवासी शैलेश साहनी (20) पुत्र त्रिभुवन सोमवार को बाइक से इटवा की ओर कहीं जा रहा था। वह इटवा-बांसी मार्ग पर बरगदवा के पास पहुंचा था, तभी अचानक टैंकर की चपेट में आ गया। टैंकर की चपेट में आने से उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।पुलिस ने शव का ...