Siddhart Nagar News: टेम्पो की ठोकर से बुजुर्ग घायल
सिद्धार्थ, सितम्बर 13 -- Siddhart Nagar News: बांसी। बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर बैदौली चौराहे के पास शनिवार शाम टैम्पो की ठोकर लगने से पंपसेट लेकर घर जा रहे 60 वर्षीय सागर घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन उपचार के लिए बांसी स्थित 50 शैय्या युक्त संयुक्त अस्पताल ले गए। बैदौली निवासी सागर चौराहे से पंपसेट लेकर अपने घर की ओर जा रहा था। इस दौरान पथरा बाजार की ओर से बांसी जा रहे टैम्पो ने ठोकर मार दी। दुर्घटना में सागर को काफी चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने टैम्पो चालक को पकड़ लिया। चालक पथरा थाना क्षेत्र के गौरी पाठक गांव निवासी बताया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.