Siddhart Nagar News: झाड़ी में मिला व्यक्ति का शव
सिद्धार्थ, जुलाई 16 -- Siddhart Nagar News: उस्का बाजार। कस्बे के कूड़ा नदी पर बने रेलवे पुल के पास एक शराब की दुकान के पास झाड़ी में बुधवार की शाम एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान क्षेत्र के भीटिया गांव निवासी सुख्खू पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने मामले की जानकारी मृतक के परिजन को दी। सूचना मिलने पर मृतक का भाई किशोरी मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। मृतक की तीन बेटी व एक बेटा है। बेटा राजू(18) बाहर रोजी रोटी के लिए कमाने गया है। भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शराब पीने का आदी था और बुधवार की सुबह घर से निकला था। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.