सिद्धार्थ, अक्टूबर 12 -- Siddhart Nagar News: जोगिया। जोगिया चौराहे पर जोगिया से नादेपार जाने वाले मोड़ पर रविवार दोपहर में सवारी बैठाने को लेकर दो टेम्पो ड्राइवरों में जमकर लात घुसे चले। जिम्मेदारों की उदासीनता से यहां आए दिन सवारी बैठाने को लेकर बवाल होता है और जोगिया से पढ़कर जाने वाले बच्चे और राहगीह परेशान होते हैं। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जब तक पुलिस पहुंची दोनों भाग गए थे। वहां लोगों को बताया गया कि नहर की पटरी पर कोई टेम्पो खड़ा कर सवारी नहीं भरेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...