सिद्धार्थ, जुलाई 8 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। 24 जुलाई को जिले के सभी ग्राम पंचायतों व नगर निकायों के वार्डों में हरिशंकरी का पौधरोपण किया जाएगा। जनपद के सभी अधिकारियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से यह कार्य संपन्न कराया जाएगा। यह जानकारी डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने दी। उन्होंने सभी बीडीओ व अधिशासी अधिकारी नगर निकाय को निर्देश दिया कि हरिशंकरी पौधरोपित करने के लिए ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान व नगर निकाय में अध्यक्ष नगर पालिका/नगर पंचायत, वार्ड सदस्य एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों संग बैठक कर कार्य योजना तैयार कर लें। जिससे एक दिन में इस वृहद कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि हरिशंकरी पौधरोपण के बाद उसकी सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड लगवा दें। यह भी पढ़ें- ​पौधे लगाने के साथ उसकी सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी- जि...