सिद्धार्थ, नवम्बर 23 -- Siddhart Nagar News: बांसी। कस्बे के गौतमबुद्ध नगर वार्ड निवासी व्यवसायी हुसैन अहमद की बेटी जाहिदा हुसैन ने लखनऊ के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में बीए आनर्स इतिहास में स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। जाहिदा ने 8.9 सीजीपीए के उत्कृष्ट शैक्षणिक रिकॉर्ड के साथ इतिहास ऑनर्स में कला स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उसे शनिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। जाहिदा की उपलब्धि पर पूर्व विधायक लालजी यादव, चेयरमैन चमनआरा राईनी, मो इदरीश पटवारी, अजय श्रीवास्तव, विष्णु जायसवाल आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...