सिद्धार्थ, अक्टूबर 2 -- Siddhart Nagar News: ककरहवा। कस्बे का मेन चौक प्रतिदिन जाम के झाम से जूझ रहा है। जिम्मेदार जानकर भी अनजान बने रहते हैं। मेन चौक से जाने वाले इंडो नेपाल बॉर्डर डेवलेपमेंट सड़क पर स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैक रोड, चौकी रोड़ एवं भारतीय स्टेट बैंक को जोड़ने वाले एनएच 28 रास्ते पर हमेशा जाम लग जा रहा है। इससे घंटो जाम लगने से आपातकालीन एम्बुलेंस गाड़ी, स्कूली बच्चों, ई-रिक्शा एवं रोड़ पर तेज रफ्तार से धड़ल्ले चलने वाले बिना परमिट के स्कूली बस से आए दिन जाम के झाम से सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। स्थानीय निवासियों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...