सिद्धार्थ, अगस्त 28 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज कस्बे में अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है इसका प्रमुख कारण सड़क की पटरियों पर अवैध कब्जा व वाहनों का बेतरतीब तरीके से खड़ा किया जाना माना जा रहा है। लोग प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप भी लगा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Munger News: दूसरे दिन भी जुबलीवेल चौक पर भीषण महाजाम जाम की स्थिति डुमरियागंज तहसील मुख्यालय पर मंदिर चौराहे के अलावा डुमरियागंज-इटवा मार्ग, कादिराबाद होकर चंद्रदीपघाट व उतरौला जाने वाली मार्ग व कचहरी मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। राहगीरों को जाम के झाम से तमाम समस्याएं झेलनी पड़ रही। राहगीरों व वाहन चालकों में मगन पाण्डेय, अहमद वहीद, गौरव सोनी आदि ने बताया कि डुमरियागंज कस्बा व बैदौला में अक्सर जाम की स्थिति बन जात...