सिद्धार्थ, अक्टूबर 14 -- Siddhart Nagar News: बर्डपुर। बर्डपुर नंबर छह निवासी सूर्यप्रकाश ने डीएम को शपथ पत्र देकर सड़क जांच करके कार्यवाही की मांग की थी। सोमवार को शिकायत की जांच से पहले ही सचिव और प्रधान द्वारा ईट, बालू, सीमेंट को कार्यस्थल में गिरवा करके कार्य शुरू करने का आरोप लगा है। अटकोटिया पिच रोड से पुलिया तक इंटरलाकिंग निर्माण कार्य 25-2026 में दिखाकर रुपया निकालने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण सूर्य प्रकाश ने डीएम को शपथ पत्र के साथ शिकायत पत्र दिया था। शिकायत में जियो टैगिंग फोटो के साथ भुगतान सिलीप देकर जांच करके कार्यवाही की मांग की थी।डीएम ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए त्रिस्तरीय टीम गठित किया है। प्रभारी एडीओ पंचायत/सचिव मनोहर लाल बरनवाल ने बताया कि सड़क पर कार्य हुआ है या नहीं बिना मौके देखे नहीं बता सकता हूं। शिकायती पत्...