Siddhart Nagar News: जल ही जीवन है थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता
सिद्धार्थ, जुलाई 17 -- Siddhart Nagar News: भनवापुर। भूजल सप्ताह के दूसरे दिन संविलयित उच्च प्राथमिक विद्यालय भनवापुर में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चित्रकला एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय जल ही जीवन है एवं घटता भूजल, संकट में कल रखा गया। प्राथमिक वर्ग में श्रेया ने प्रथम, शीतल ने द्वितीय तथा अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं उच्च प्राथमिक वर्ग में निशा वर्मा प्रथम, सुजीत पाण्डेय द्वितीय एवं काजल चौरसिया तृतीय स्थान पर रहीं। मूल्यांकन सहायक अध्यापक नवरत्न वरुण ने किया। विजेता विद्यार्थियों को पेन एवं पेंसिल देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. चंदेश्वर यादव, अखिलेश सिंह, लाल बहादुर, अमरावती चौधरी, राममूरत यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hathras News: जल संर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.