Siddhart Nagar News: जर्जर सड़क से राहगीरों को आवागमन में परेशानी
सिद्धार्थ, जुलाई 10 -- Siddhart Nagar News: बेंवा, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के तहत फत्तेहपुर-तुरकौलिया-टड़वा मार्ग बरसात के बाद पूरी तरह बदहाल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष बरसात के मौसम में इस मार्ग की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों व मरीजों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फतेहपुर निवासी डॉ. नौशाद, फैशल, वकील, सुलेमान नियाज़, अनीश ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से शीघ्र सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।उन्होंने यह भी पढ़ें- Lalitpur News: नहीं भरे गड्ढ़े तो गड्ढ़ों में भरा बारिश का पानी कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.