Siddhart Nagar News: जनगणना को लेकर प्रशिक्षित किए गए प्रगणक व सुपरवाइजर
सिद्धार्थ, नवम्बर 15 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में एक दिसंबर से भारत की जनगणना कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। जनगणना का शुभारंभ होने से पहले कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के अंतिम दिन शनिवार को शोहरतगढ़ कस्बे के बालिका इंटर कॉलेज में जनगणना फील्ड ट्रेनर ज्योत्सना सिंह ने नियुक्त प्रगणकों व सुपरवाइजर्स को जनगणना की बारीकियों से परिचित कराया। स्व-गणना प्रणाली के महत्व को बताते हुए जनगणना अभियान के अलग- अलग चरण, समय-सीमा और लक्ष्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ट्रेनर ज्योत्सना सिंह ने प्रगणकों को जनगणना के दौरान विशेष डिजिटल ऐप के माध्यम से सटीक डेटा एकत्रित करने, बिंदुवार सूचनाएं दर्ज करने का व्यावहारिक अभ्यास कराया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: जनगणना कार्य के लिए 1459 प्रगणकों एवं पर्यवेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.