सिद्धार्थ, नवम्बर 7 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। डुमरियागंज बीआरसी सभागार में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण चल रहा है। इसमें प्रशिक्षक ने प्रगणकों को जनगणना संबंधी विभिन्न बिंदुओं को बताकर क्षेत्र भ्रमण में प्रयोग करने के लिए बताया है। शुक्रवार को आयोजित प्रशिक्षण में ट्रेनर शिव कुमार पाण्डेय ने कहा कि इस साल के अंतिम एवं आगामी साल की शुरुआती माह के दौरान जनगणना कार्य को संपन्न किया जाना है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान विधानसभा सभा क्षेत्र अंतर्गत घर-घर लोगों के आंकड़ों व अन्य व्यवस्थाओं का आकलन प्रगणकों को करना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद जो भी तरीके बताए गए हैं उसका क्रियान्वयन सभी लोग क्षेत्र भ्रमण के दौरान कर सकते हैं और इसी आधार पर कागज आदि कार्यों को बनाया जाना है। इस दौरान अवधेश बहादुर, हरिराम चौहान, वीर बहादुर पांड...