सिद्धार्थ, सितम्बर 23 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। डुमरियागंज राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं की ओर से बनाई गई रंगोली की सभी ने सराहना की। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी बेटियों की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा व शिक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। इस दौरान रजनी पाण्डेय, मधुसूदन अग्रहरि, दिलीप पाण्डेय, अंकित श्रीवास्तव, दीपू सिंह, राजन अग्रहरि, आर्यन अग्रहरि आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bagpat News: भाषण में वंशिका और चित्रकला में अफजानूर प्रथम यह भी पढ़ें- Faridabad News: विद्यार्थियों की रचनात्मक, प्रतिभा और सामाजिक जागरुकता के...