सिद्धार्थ, सितम्बर 28 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। नगर पंचायत अंतर्गत आने वाले छतहरी वार्ड में भारी बारिश से बिजली आपूर्ति बदहाल हो गई है। पिछले दो दिनों से आपूर्ति खराब होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसी तरह नगर पंचायत ने मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कराया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि आपूर्ति को व्यवस्थित करने के लिए ट्रांसफार्मर बदला जाना आ‌वश्यक हो गया है। लोगों ने व्यवस्था को बेहतर कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...