सिद्धार्थ, जुलाई 23 -- Siddhart Nagar News: सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कमसार गांव में बुधवार सुबह नवनिर्मित मकान का छज्जा गिरने से उसके नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।कमसार गांव निवासी प्रकाश मौर्य (40) पुत्र राजाराम मौर्य बुधवार सुबह करीब आठ बजे अपने नवनिर्मित मकान के छज्जे की शटरिंग हटाने के लिए प्लाई खोल रहा था। इसी दौरान प्लाई निकलते ही अचानक छज्जा भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा। मलबे के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से बाहर निकालकर तत्काल सीएचसी इटवा पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार से पहले उन्हें मृत घो...