सिद्धार्थ, जुलाई 17 -- Siddhart Nagar News: बर्डपुर। विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत दूल्हा शुमाली और बरगदवा में शुक्रवार को जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर दूल्हा शुमाली में तीन मामले आए थे जिसमें परिवार रजिस्टर नकल, वृद्धा पेंशन और पीएम किसान की केवाईसी आदि मामले का मौके पर निस्तरण करा दिया गया है।वहीं बरगदवा में परिवार रजिस्टर नकल और पीएम किसान की केवाईसी सहित सभी आठ मामले आए थे। जिसका मौके पर निस्तारण किया गया। ग्राम विकास अधिकारी नागेन्द्र राव ने बैठक में विभागवार योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया। प्रधान अनिल गुप्ता, रोजगार सेवक प्रमोद चौधरी,पंचायत सहायक मनीष चौधरी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...