सिद्धार्थ, अक्टूबर 27 -- Siddhart Nagar News: उस्का बाजार। उस्का बाजार क्षेत्र के भिटिया गांव में सोमवार की भोर में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को चोर समझकर खूब पिटाई की। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीणों ने उस व्यक्ति को एक घर में घुसने का आरोप लगाकर पहले खूब मारा और हाथ पैर बांध दिया। वीडियो से लग रहा था की उसे काफी चोट आई है। फिर 112 नंबर की पुलिस को बुला लिया। ग्रामीण उस व्यक्ति को लेकर थाने पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने कहा की सूचना मिलने पर पुलिस भी गई। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: घर में घुसे युवक को चोर समझकर की धुनाई ग्रामीण व आरोपी थाने पर आए थे।आरोपी को काफी चोट आई थी। हमने कहा की इसे इतना अधिक मार कर आप लोग कानून हाथ में ल...