Siddhart Nagar News: चोर खोल ले गए तीन भैंस, दी तहरीर
सिद्धार्थ, सितम्बर 3 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र औसानपुर गांव में एक महिला ने तीन भैंस चोरी होने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। औसानपुर गांव निवासी कुंती पत्नी स्व. राजू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि औसानपुर गांव के पास नगर पंचायत का गेट बना हुआ है। उसी के पास उसका मकान है। पीड़ित महिला के मुताबिक तीन भैंस उसने पाल रखा है। मंगलवार की रात करीब दो बजे अज्ञात चोर तीनों भैंस को चुरा ले गए। इससे करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.