सिद्धार्थ, जुलाई 6 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। सीएम आरोग्य मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही हाबी है। जनपद के ग्रामीण अंचल में बनें 54 एडिशनल पीएचसी पर रविवार को मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कहीं-कहीं चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श दिया तो कहीं तैनात चिकित्सक बिना सूचना के नदारद रहे। इनके स्थान पर फार्मासिस्ट इलाज करते मिले। शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के मधवापुर पीएचसी पर चिकित्सक के मौजूद न होने से कई मरीज परामर्श लिए ही बैरंग लौट गए। इटवा ब्लॉक क्षेत्र के बिस्कोहर पीएचसी पर फार्मासिस्ट मरीजों का इलाज करते रहे। जबकि शासन ने अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिया है कि वह मेले का निरीक्षण कर हकीकत को देंखे और बेहतर बनाने का प्रयास करें, बावजूद अधीक्षक लापरवाह बने हैं। इक्का-दुक्का को छोड़ अधीक्षक मेले मे...