सिद्धार्थ, जुलाई 22 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। शहर का कांशीराम आवास रहने योग्य है या नहीं, अब इसकी जांच होगी। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने कांशीराम आवास की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किर दिया है। साथ ही टीम से एक हफ्ते के अंदर जांच रिपोर्ट तलब की है। शहर में बसपा शासन में बने कांशीराम आवास में सैकड़ों परिवार रहते हैं। भवन रखरखाव के अभाव में जर्जर हो चुका है। आवास के प्लॉस्टर टूट कर गिर रहे हैं। ईंटें दिख रही हैं लेकिन रहने का कोई और ठिकाना नहीं होने से लोग मजबूरी में रह रहे हैं। शनिवार को कांशीराम आवास के ऊपरी तल के दो फ्लैट की छत बारिश के बीच गिर गई।

जांच टीम का गठन गनीमत रहा कि उसमें रहने वाले दोनों परिवार शुक्रवार शाम को कहीं और चले गए थे और पूरा घर खाली था, इससे जनहानि नहीं हुई। मामले की जानकारी होते ह...