सिद्धार्थ, सितम्बर 21 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे पर एक दुकानदार की ओर से कथित तौर पर चखने की दुकान की आड़ में अवैध ढंग से शराब बेचने का वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। आसपास के लोगों का आरोप है कि कथित दुकानदार लंबे समय से इसी तरह शराब की बिक्री कर रहा है। अगर दुकान पर बिना वैध अनुमति शराब की बिक्री की जा रही है तो आबकारी विभाग को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। जिला आबकारी अधिकारी विजय सिद्धांत ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में तथ्य सामने आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...