सिद्धार्थ, नवम्बर 12 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की मेडिकल टीम ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया। बुधवार को सनई चौराहा के पास एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई तो मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई थी। रघुनाथ जायसवाल पुत्र राधेश्याम जायसवाल निवासी मिठवल बाइक से जा रहा था। अचानक बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया इससे अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गए। बाइक सवार के दाहिने पैर एवं चेहरे पर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने पर 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के चिकित्सा कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर प्राथमिक उपचार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...