Siddhart Nagar News: घर में काम रहे व्यक्ति पर जेवर चोरी का आरोप
सिद्धार्थ, जुलाई 20 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिटी। सकारपार क्षेत्र के ऐचनी गांव की शैल कुमारी पत्नी गंगासागर ने घर में काम कर रहे एक व्यक्ति पर जेवर चोरी करने का आरोप लगाते हुए खेसरहा थाने में तहरीर दी है।शैल कुमारी ने तहरीर देकर बताया कि बांसी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति मेरे घर में दरवाजा और खिड़की लगाने का काम कर रहा था। 16 जुलाई को सपरिवार हम पट्टीदार के घर भोजन करने चले गए थे। घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। उसी समय उसने बक्से का ताला खोलकर सोने का हार, झाला, मद्रासी झुमका, मांग टीका, नथिया, मंगलसूत्र, पावजेव, चांदी का चेन चुरा लिया। 18 जुलाई को जब मेरे द्वारा बक्सा खोला गया तो सामान गायब था। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने कहा कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.