सिद्धार्थ, जुलाई 15 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। ग्राम पंचायतों के समग्र एवं योजनाबद्ध विकास को गति देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत मंगलवार को जिला पंचायत संसाधन केंद्र में पंचायत विकास योजना विषयक जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। प्रशिक्षण में जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति के सदस्यों, एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत सचिवों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण पंचायत विकास योजना तैयार करने, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन व डिजिटल पोर्टल के प्रभावी उपयोग के प्रति प्रशिक्षित करना था।उपनिदेशक पंचायत बस्ती मंडल हरिकेश बहादुर ने कहा कि पंचायत विकास योजना केवल औपचारिक दस्तावेज न होकर ग्राम पंचायत के समग्र विकास का रोडमैप हो...