सिद्धार्थ, सितम्बर 6 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज तहसील मुख्यालय समेत ग्रामीण अंचलों में शुक्रवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों के साथ निजी घरों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, राधा-कृष्ण, गोकुल और वृंदावन की सुंदर झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन में भाग लिया। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के दौरान शंख-घंटियों और नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे। भगवान को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा गया। देर रात तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- Kodarma News: कान्हा का दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, झांकियों न...