सिद्धार्थ, अक्टूबर 28 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नी-शोहरतगढ़ मार्ग पर परसोहिया गांव के पास मंगलवार को गोवंश को बचाने के प्रयास में दो बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। इसमें दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के परसोहिया गांव के पास मंगलवार को सड़क पर अचानक आए गोवंश को बचाने के चक्कर में दो बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गईं। इससे बाइक पर सवार पांच लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों में शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गोल्हौरा निवासी अभय (28) पुत्र शिव कुमार चौधरी और अवधेश चौधरी (23) पुत्र सुकई चौधरी व महथा बाजार निवासी किशन श्रीवास्तव (18) पुत्र संदीप श्रीवास्तव, महेंद्र पुरी (23) पुत्र कल्लू गोस्वा...