सिद्धार्थ, नवम्बर 7 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। बांसी कोतवाली क्षेत्र के हसवापार गांव के टोला खड़ियवा में शुक्रवार सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर की पाइप में रिसाव से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हसवापार गांव के टोला खड़ियवा निवासी गीता देवी पत्नी महेंद्र शुक्रवार सुबह करीब सात बजे अपने कमरे में गैस सिलेंडर पर भोजन बना रही थी। इस दौरान गैस पाइप में रिसाव होने से अचानक आग लग गई। आग की लपटें सिलेंडर तक पहुंच गईं। यह देख गीता देवी किसी तरह कमरे से बाहर निकलीं और शोर मचाने लगीं। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक घर में रखा सामान ज...