सिद्धार्थ, अगस्त 7 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत की सिद्धार्थनगर इकाई की ओर से गुरुवार को कलक्ट्रेट बार सभागार में वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता समाज के वरिष्ठजनों का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया तथा गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ अधिवक्ता परिषद के संरक्षक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश कुमार पांडेय, इकाई अध्यक्ष परमहंस त्रिपाठी, महामंत्री संकटा पांडेय, कोषाध्यक्ष गोपालजी त्रिपाठी तथा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यदेव सिंह ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विशेष सम्मान के प्राप्तकर्ता अधिवक्ता रमेश कुमार प...