सिद्धार्थ, अगस्त 17 -- Siddhart Nagar News: बर्डपुर। क्षेत्र के रक्सेल गांव के ग्रामीणों ने बीडीओ को पत्र देकर गांव में पक्की सड़क व नाली निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीण अनिल कुमार, सुरेंद्र, जयकरन, मोती चौधरी आदि ने कहा कि गांव में इंटरलॉकिंग सड़क से राजेंद्र गौंड़ के घर तक लगभग 200 मीटर लंबी गली है जिनकी स्थिति वर्तमान समय में अत्यंत खराब है। इस गली में न तो नाली का निर्माण हुआ है और न ही इंटरलॉकिंग पक्की सड़क की व्यवस्था है। इससे बरसात के समय लोगों को परेशानी होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...