सिद्धार्थ, सितम्बर 24 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत में गणेश चतुर्थी को होने वाले प्रतिमा विसर्जन को लेकर शोहरतगढ़ पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभन्नि मार्गों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विसर्जन मार्ग, प्रमुख स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति देखी। एएसपी ने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी ड्रोन से रखी जाएगी।एएसपी ने बताया कि अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के साथ किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने के लिए प...