सिद्धार्थ, सितम्बर 14 -- Siddhart Nagar News: बढ़नी। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार शाम से बढ़नी नगर सहित आसपास के क्षेत्र में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष की गूंज सुनाई देगी। नगर के अलग-अलग मोहल्लों और प्रमुख स्थानों पर करीब 18 स्थानों पर गणपति प्रतिमाएं स्थापित कर भव्य पंडाल सजाए जाएंगे। गणेश पूजा समितियों की ओर से पूजा-अर्चना, आरती और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगरवासियों में भी गणेश उत्सव को लेकर खासा उत्साह है। सोमवार शाम से नगर के विभिन्न पंडालों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की उम्मीद है। पूजा समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Katihar News: गणपति महोत्सव आज, सज गए पंडाल, दस दिनों तक गूंजेगा 'गणपति बप्पा मोरया' यह भी पढ़ें- Simdega News: गणेश पू...