सिद्धार्थ, सितम्बर 23 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। डुमरियागंज राप्ती नदी तट पर गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन के समय बिजली व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने इसे लेकर नाराजगी है। नदी तट पर श्रद्धालुओं द्वारा गणपति प्रतिमा का पूजन करने के बाद प्रतिमा को पानी में विसर्जित करने के दौरान काफी देर तक अंधेरा छाया रहा। नदी पुल पर लगाए गए पोल पर लाइट बंद रही। मौके पर जलपान और मेडिकल स्टाल भी नहीं लगा था। एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने कहा कि गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश नगर पंचायत व पुलिस को दिया गया था। बिजली व्यवस्था समय से नहीं होना लापरवाही का प्रकरण है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: गणपति बप्पा की आरती में गूंजा जयकारा, भंडारों में उमड़े श्रद्धालु संबंधित से ज़वाब तलब किया जाएगा।

ह...