सिद्धार्थ, जुलाई 17 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। बांसी कोतवाली क्षेत्र के हयातनगर गांव के टोला बंजरही में शुक्रवार को खेत में लेवा लगाकर वापस घर आ रहा एक ट्रैक्टर के पलट जाने से उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को उपचार के लिए 50 शैय्या अस्पताल बांसी पहुंचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की दोपहर हयातनगर निवासी रमेश पुत्र रामबली अपना ट्रैक्टर लेकर एक खेत में धान की रोपाई करने के लिए लेवा करने गया था। लेवा करने के बाद वापस आते समय ट्रैक्टर को उसने बांध पर चढ़ाना शुरू किया। इस दौरान ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पर बैठा दीपक (20) पुत्र बड़ियावन निवासी हयातनगर की दब कर ...