Siddhart Nagar News: खुले स्थान पर ही छोड़े पटाखा, बरतें सतर्कता
सिद्धार्थ, नवम्बर 8 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। दीवाली त्योहार को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट पर हैं। मेडिकल कॉलेज, सीएचसी-पीएचसी पर त्योहार के दिन इमरजेंसी सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित रहेंगी। इस दौरान चिकित्सकों के साथ फार्मासिस्ट व अन्य स्टॉफ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रसव की सेवाओं का भी लाभार्थी लाभ उठा सकेंगे। चिकित्सकों की सलाह है कि दीवाली पर पटाखों को खुले स्थान पर ही छोड़ें। इस दरमियान किसी भी प्रकार की दिक्कत महसूस होती है तो बिना देर किए चिकित्सकीय परामर्श लें। मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. गौरब दुबे ने कहा कि पटाखा छोड़ते समय सावधानी जरूर बरतें। पटाखा, दीया जलाते समय छोटी सी लापरवाही गंभीर रूप ले सकती है। ऐसे में सतर्कता बेहद जरूरी है। पटाखा छोड़ते समय गर्म वस्तु से जलने पर तत्काल नजदीकी स्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.