सिद्धार्थ, नवम्बर 23 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। कस्बे के मां भारती नगर में खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार की शाम भंडारे का आयोजन किया गया। विधि-विधान से बाबा का पूजन-अर्चन कर श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम बाबा से आशीर्वाद मांगा। केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। इसके बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान चेयमरैन उमा अग्रवाल, रवि अग्रवाल, श्याम जायसवाल, श्यामू लाट, मुकेश पोद्दार, शनि मद्धेशिया, दिनेश यादव, मयंक पोद्दार, अमित अग्रवाल, शिवांगी मित्तल, दिविशा मित्तल, चन्दा मित्तल, मुकेश वर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Raebareli News: आज सजेगा बाबा श्याम का 50 फीट भव्य दरबार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...